Breaking News

भाषण दे रहे हार्दिक पटेल को जड़ा थप्पड़

नई दिल्ली। बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंकने की घटना के दूसरे दिन यानी आज गुजरात कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल को एक शख्श ने चाटा मारा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सुरेंद्र नगर के बढवान में हुई। यहां पर मौजूद लोगों ने चाटा मारने वाले शख्स की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया। हार्दिक पटेल को चाटा मारने का वीडिया भी सामने आया है। वीडियो में हार्दिक पटेल रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी एक शख्स आया और हार्दिक पटेल को चाटा मारने लगे। इस दौरान मंच पर मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने शख्स के कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, हार्दिक पटेल ने अपने समर्थकों को रोकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह शख्स को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चाटा मारने वाले शख्स की हालात काफी गंभीर है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाटा पडऩे के बाद हार्दिक पटेल ने कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि मुझे मार दिया जाए। ये लोग हमले करवा रहे है, लेकिन हम चुप नही रहेंगे। इससे पहले पंचमहाल लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा था कि जि़ले का युवा बीजेपी से रोजग़ार के नाम पर ठगा महसूस कर रहा है। युवा कहता है हमने और कुछ नहीं मांगा सिफऱ् अच्छी और सस्ती शिक्षा व सम्मान के साथ रोजग़ार दे दीजिए, लेकिन बीजेपी सरकार यह देने में नाकाम रही। मुझे भरोसा है की इस बार भी उत्तर गुजरात से सभी लोकसभा सीट कांग्रेस जीत रही है। भाजपा के राज में डेरी उद्योग में भ्रष्टाचार सीमा से पर हैं।

No comments