Breaking News

मामूली बरसात से उखड़ी इंटरलोकिंग

- सभापति ने ठेकेदार को डीमार्क करने के लिए लिखा
श्रीगंगानगर (एसबीटी)।  गौशाला मार्ग पर वार्ड नं. 25, 26 और 28 के बाहर सड़क किनारे नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे घटिया इंटरलॉकिंग कार्य की पोल गत शाम आए तुफान और बरसात से खुल गई है। करीब एक पखवाड़ा पहले इस मार्ग के दुकानदारों ने भी ठेकेदार पर इंटरलोकिंग लगाने में मापदण्डों की अनदेखी करने और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए थे। इसके बावजूद ठेकेदार ने अपने काम में सुधार नहीं किया। कल शाम हुई मामूली बरसात के बाद इंटरलोकिंग टाइलें उखड़ गईं। करीब आधा दर्जन स्थानों पर टाइलें उखडऩे, जमीन में धंसने और टूटने की शिकायत नगर परिषद सभापति व निर्माणशाखाओं के अभियंताओं को मिली है।
ठेकेदार राजू गेरा की इस लापरवाही के लिए सभापति अजय चाण्डक ने कामचलाऊ आयुक्त मिलखराज चुघ को ठेकेदार की फर्म को डीमार्क करने के लिए लिखा है।  सभापति का कहना है कि घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा।
करीब 2 साल पहले भी ठेकेदार राजू गेरा ने लक्कड़मण्डी रोड पर राख से बनी टाइलें लगाने की कारस्तानी की थी। उस समय भी ठेकदार फर्म को कई नोटिस जारी किए गए थे।
सभापति व तत्कालीन आयुक्त सुनीता चौधरी ने राजू गेरा की फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्माण शाखा के अभियंताओं की शह पर ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


No comments