Breaking News

शंकर की त्रिआयामी खूबियों ने दिलाई उन्हें टीम में जगह: प्रसाद

मुंबई। दिनेश कार्तिक और विजय शंकर को ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू पर तरजीह देकर आईसीसी वल्र्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया। इन दो स्थानों (नंबर चार और दूसरा विकेटकीपर) के लिए ही मुख्य जद्दोजेहद थी। इसके अलावा बाकी टीम लगभग तय मानी जा रही थी। वल्र्ड कप में शंकर को चुने जाने पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि रायुडू को पर्याप्त मौके दिए गए लेकिन शंकर को त्रिआयामी खिलाड़ी होने का फायदा मिला और इसी वजह से उन्हें वल्र्ड कप की टीम में चुना गया। प्रसाद ने टीम घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने मिडल ऑर्डर में कुछ बल्लेबाजों को मौका दिया, जिनमें कार्तिक और मनीष पांडे भी शामिल रहे। हमने रायुडू को भी कई मौके दिए लेकिन विजय शंकर टीम को त्रिआयामी फायदा पहुंचाते हैं। वह बल्लेबाजी कर सकते हैं, अगर परिस्थितियां ओवरकास्ट हों तो वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं इसके अलावा वह अच्छे फील्डर भी हैं। हम विजय शंकर को नंबर चार के बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं। अब हमारे पास उस स्थान के लिए काफी विकल्प उपलब्ध हैं।

No comments