Breaking News

नेगी को बोलिंग पर बोले विराट, हमें यह रिस्क उठाना ही था

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में उसे मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला और उसने एबी डि विलियर्स के 75 रनों की बदौलत 171 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई ने 19 ओवर में 172 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हार के बाद कप्तान विराट कोहली टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। कोहली ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा मैच खेला।Ó उन्होंने कहा कि गेंदबाजी में शुरू के छह ओवर हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था लेकिन इसके बाद टीम ने अच्छी वापसी की। मुंबई को आखिरी 2 ओवरों में 22 रनों की जरूरत थी। बैंगलोर ने 19वां ओवर पवन नेगी से करवाने का फैसला किया लेकिन हार्दिक पंड्या ने इसमें 21 रन (एक रन वाइड) बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। कोहली ने कहा कि क्रीज पर दाएं हाथ के दो बल्लेबाज थे इसलिए हमने बाएं हाथ के स्पिनर से गेंदबाजी देकर थोड़ा रिस्क लिया। कोहली ने कहा, 'मैदान पर थोड़ी ओस थी इसलिए तेज गेंदबाज को मौका देना रिस्की था। दुर्भाग्य से यह काम नहीं आया।  कोहली ने 50 रन बनाकर और दो विकेट लेने वाले मोईन अली की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मोईन ने आक्रामक बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। एक वरिष्ठ खिलाड़ी को यूं जिम्मेदारी उठाते देखना हमेशा अच्छा होता है।

No comments