Breaking News

अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

-उम्मीदवारी खारिज करने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अपने चुनावी हलफनामे में सही जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से उनको चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग भी कर डाली है। कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि अमित शाह ने 2 जगहों पर गलत जानकारी दी है। कांग्रेस की ओर गांधीनगर से उम्मीदवार सीजे चावड़ा ने अमित शाह को अयोग्य ठहराने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने चुनावी हलफनामे में सही जानकारी नहीं दी है, लिहाजा उन्हें चुनाव लडऩे के लिए अयोग्य घोषित किया जाए। शिकायत के अनुसार अमित शाह ने गांधीनगर में एक प्लॉट के बारे में और दूसरा अपने बेटे के कर्ज के बारे में सही जानकारी नहीं दी है।

No comments