श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा
-दो की मौत, 37 घायल
टोंक। जिले में शुक्रवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 37 अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना में घायल हुए 12 लोगों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जयपुर रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के अनुसार शिवपुरी मध्य प्रदेश से मिनी ट्रक में सवार होकर डिग्गी कल्याण जी दर्शन के लिए आए थे और यहां से दर्शन कर वापस शिवपुरी लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना टोंक-सवाई माधोपुर हृ॥-116 पर उनियारा पुलिस थाने के नया गांव के पास हुई, जहां एक बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व पुलिस को जानकारी दिए जाने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 2 शवों व 36 से ज्यादा घायल हुए श्रद्धालुओं को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें कई महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। वहीं 12 लोगों की नाजुक होने के चलते उन्हें जयपुर रेफर किया गया। फिलहाल दोनों मृतकों का सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपा जाएगा।

No comments