Breaking News

राहुल गांधी ने कहा- दिल्ली में आप से गठबंधन के लिए आखिरी सैकंड तक तैयार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा को हराने के लिए आखिरी सैकंड तक आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने को तैयार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को गठबंधन के लिए आखिरी सेकंड तक तैयार रहें। इसके लिए आम आदमी पार्टी को हरियाणा की जिद छोडऩी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि दिल्ली के लिए 4+3 का फॉम्र्यूला खुद केजरीवाल ने ही दिया था। प्रारंभ में हमारी लोग तैयार नहीं हुए थे। लेकिन हमने उनको तैयार किया है। इसके बाद केजरीवाल ने हरियाणा की शर्त भी जोड़ दी।
हरियाणा की शर्त हमें मंजूर नहीं है। जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या नाम वापसी की समय सीमा तक भी गठबंधन की उम्मीद रखी जाए इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हम तो आखिरी सेकंड तक की बात कह रहे हैं।


No comments