सोए हुए आदमी का चेहरा दिखाकर खोला फोन
-खाते से गायब किए 1।25 लाख रुपये
नई दिल्ली। पिछले साल कई प्रीमियम स्मार्टफोन के फेस-अनलॉक फीचर में सेंध लगने की रिपोर्ट सामने आई थी। उसके बाद कंपनियों ने अपडेट जारी करके बग को फिक्स किया। वैसे अब कई कंपनियां एआई के सपोर्ट के साथ अपने फोन में फेस-अनलॉक फीचर दे रही हैं, लेकिन इस फेस अनलॉक फीचर का गलत इस्तेमाल भी रो रहा है। चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। चीन के जेझियांग में सोए हुए एक शख्स के स्मार्टफोन को फेस-अनलॉक फीचर का इस्तेमाल करके खोला गया है और उसके अकाउंट से 1 लाख 25 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं। खास बात यह है कि इस चोरी को अंजाम किसी रिश्तेदार ने नहीं, बल्कि चोरों ने दिया है। पीडि़त का नाम युआन है। युआन ने पुलिस को बताया है कि जब वह सोया था तो किसी ने उसके फोन को फेस-अनलॉक के जरिए खोला और वी-चैट ऐप से फेशियल रिकॉग्निशन की मदद से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और पैसे भी बरामद हो गए हैं।

No comments