चीन में 'अंधाधुन 100 करोड़ पार
-केवल छह दिन में कमाए
नई दिल्ली। आयुष्मान ख़ुराना और तब्बू की सुपरहिट फिल्म 'अंधाधुन ने चीन में 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म को चीन में रिलीज हुए केवल 6 दिन हुए हैं और इसकी कमाई 106.09 करोड़ रुपए है। डॉलर में बात की जाए को इसके पास करीब 15.25 मिलियन हैं। सोमवार को ही इसे करीब 11 करोड़ की कमाई हुई है। बता दें कि इसे चीन में 3 अप्रैल को रिलीज किया गया था। वहां लगभग 5000 स्क्रीन्स पर इसे रिलीज किया गया है। माना जा रहा था कि संडे तक इसकी कमाई 90 करोड़ होगी लेकिन इसने तो 95.38 करोड़ कमा लिए थे। बीते तीन दिन में 'अंधाधुन को चीन में लगभग 62 करोड़ रुपए मिले हैं। शुरुआती तीन दिन में इस फिल्म ने चीन में अच्छी कमाई की थी और 44.70 करोड़ रुपए कमाए थे। वैसे चीन में इसका नाम 'अंधाधुनÓ नहीं है, वहां इसे 'पियानो प्लेयर बोला जा रहा है।

No comments