Breaking News

विजय माल्या ने कहा- जेल जाकर भी चुकाऊंगा कजऱ्

नई दिल्ली। पैसों की तंगी से जूझ रही प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज को मदद नहीं मिलने पर अफसोस जताते हुए भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा है मैं अपने प्रस्ताव को फिर से दोहराता हूं कि बैंकों का पूरा कजऱ् चुका दूंगा. लेकिन मीडिया कह रही हैं कि मुझे यूके से भारत में प्रत्यर्पण का डर है. मैं किसी भी तरह से भुगतान करने को तैयार हूं चाहे मैं लंदन में हूं या भारतीय जेल में हूं. आपको बता दें इससे पहले भी माल्या ने ट्वीट कर कहा था कि  सरकारी बैंकों को मुझसे रकम ले लेनी चाहिए ताकि वे जेट एयरवेज की मदद कर सकें. विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने किंगफिशर में बहुत निवेश किया. इससे वह भारत की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाली एयरलाइंस बन गई. ऐसा करने के लिए किंगफिशर ने सरकारी बैंकों से कर्ज लिया. मैं 100 फीसदी कर्ज चुकाने का प्रस्ताव दे चुका हूं. लेकिन इसके बदले मुझे अपराधी घोषित कर दिया गया है.

No comments