Breaking News

डीजीसीए ने एयरलाइंस का प्रस्ताव ठुकराया

-हवाई किराए घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली। हवाई यात्रा करने वालों को किराए के मामले में कोई राहत मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। ऐविएशन रेग्युलेटर ने विमानन कंपनियों का वह प्रस्ताव ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने जेट एयरवेज के ट्रंक रूट्स पर फ्लाइट्स शुरू करने का अनुरोध किया था। महज छह विमानों के साथ काम कर रही जेट को ये रूट्स छोडऩे पड़े हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के सूत्रों ने बताया कि प्रस्ताव इसलिए ठुकराए गए क्योंकि जेट एयरवेज के स्लॉट्स का उपयोग करने के लिए विमानन कंपनियां कम आकर्षक सेक्टरों से अपने विमान हटा रही हैं। डीजीसीए ने विमानन कंपनियों से कहा कि जब तक वे अपने बेड़े में विमानों की संख्या नहीं बढ़ातीं, तब तक वे नई फ्लाइट्स शुरू नहीं कर सकतीं। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइंस ने दलील दी कि ऐसा निर्देश देना रेग्युलेटर के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इन कंपनियों ने कहा कि डीजीसीए का यह निर्देश कैंसल किए गए स्लॉट्स को भरने और किराए पर काबू पाने की दिशा में सरकार के कदम के खिलाफ जाता दिख रहा है।


No comments