Breaking News

ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से बाहर किए जाने से थोड़ा हैरान था: दिनेश कार्तिक

नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मंगलवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर किए जाने के बावजूद भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने के प्रति आश्वस्त थे और इसका श्रेय पिछले दो साल में अपने प्रदर्शन में निरंतरता को दिया। टीम के अधिकतर खिलाडिय़ों के नाम तय थे लेकिन सोमवार को टीम घोषित किए जाने के बाद से ऋषभ पंत पर कार्तिक को प्राथमिकता देना चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि कार्तिक को बेहतर विकेटकीपर होने के कारण चुना गया। अब जबकि टीम का चयन हो गया है तो कार्तिक खुश हैं और अगले एक महीने अपना पूरा ध्यान कोलकाता नाइटराइडर्स की अगुवाई करने पर लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अभी बहुत खुश हूं लेकिन अभी हम एक टूर्नमेंट (आईपीएल) में खेल रहे हैं। अगर मैं यह कहता हूं कि मैं चयन के बारे में बहुत सोच रहा था तो यह झूठ होगा। मैंने चयन वाले दिन सुबह ही इस पर विचार किया। एक टीम का कप्तान होने के नाते मैं हर किसी की मदद करने की कोशिश करता रहा हूं और वर्तमान काम पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।Ó वल्र्ड कप से पहले भारत की आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया से थी जिसमें कार्तिक को नहीं चुना गया। इससे वह हैरान थे लेकिन तब भी आशावादी बने हुए थे। कार्तिक ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर मैं थोड़ा हैरान था लेकिन मुझे भरोसा था कि जो होना है वह होकर रहेगा। कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती और बेहतर यही होता है कि आप उसके बारे में नहीं सोचें। मैंने उस दौर में क्रिकेट के लिहाज से खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखा।Ó

No comments