Breaking News

डोमेनेक या एरिकसन का खर्च उठा सकता है भारतीय फुटबॉल

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच का मासिक वेतन 25,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक बढ़ाए जाने की संभावना नहीं है, जब तक कि सरकार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को प्रतियोगिता और प्रशिक्षण के लिए वार्षिक कैलेंडर (एसीटीसी) के माध्यम से मदद करने के लिए कदम नहीं उठाती है। एआईएफएफ इस समय एक नया विदेशी कोच चुनने की प्रक्रिया में है। इसपर एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने सवाल उठाए हैं। कुशल दास ने कहा, 'रेमंड डोमेनेक और (स्वेन-गोरान) एरिकसन जैसे कुछ बड़े नाम हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के कोचिंग पद के लिए आवेदन किया है। यह बहुत उत्साहजनक है। लेकिन, सवाल यह है कि क्या हम वास्तव में उनका खर्च उठा सकते हैं उनके वेतन की मांग लाखों डॉलर में हो सकती है। हमारे पास संसाधन कम हैं।Ó उन्होंने कहा, 'टॉप कोच सस्ते में नहीं आते। वे अधिक वेतन की मांग करते हैं। हमने अब भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एसीटीसी कार्यक्रम के तहत सरकार से मदद मांगी है।Ó एसीटीसी के साथ समस्या यह है कि लोकसभा चुनाव खत्म होने और नई सरकार के गठन के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा, लेकिन एआईएफएफ को अगले महीने के पहले हफ्ते तक किसी भी हाल में कोच का चयन करना है।

No comments