हादसों में कई चोटिल
श्रीगंगानगर। बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों व झगड़ों में कई लोग घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गांव मांझूवास में झगड़े में राजकुमार पुत्र गंगाराम निवासी शिवम ईंट भ_ा को चोटें आई। घमूड़वाली पुलिस घायल के बयान दर्ज कर रही है।
इधर शहर में लालचंद की ढाणी में लड़ाई-झगड़े कृष्णा पत्नी सुखराम को चोटें आई हैं। विजयनगर-अनूपगढ़ मार्ग गांव 38 जीबी के निकट अज्ञात वाहन की बाइक सवार संदीप पुत्र लखवीर निवासी 18 एसडी घायल हो गया।
पंजाब के फाजिल्का में राधा स्वामी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार अमनदीप पुत्र केवल कृष्ण व पवन पुत्र नरेश घायल हो गये। दोनों घायलों को पंजाब से श्रीगंगानगर रेफर किया गया है। ढाकावाली ढाणी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनफूल पुत्र लक्ष्मण घायल हो गया। सभी मामलों में आज दोपहर तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

No comments