Breaking News

ईडी की चार्जशीट में दावा

- हेलिकॉप्टर घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन ने एपी को बताया अहमद पटेल
नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में यूएई से प्रत्यर्पित कर लाए गए बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने एपी की पहचान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के रूप में की है। यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पटियाला हाउस स्थित विशेष अदालत में दाखिल पूरक आरोप-पत्र में दी है। इसमें श्रीमती गांधी और कुछ कांग्रेस नेताओं का भी जिक्र किया गया है लेकिन उनका नाम आरोपित के तौर पर शामिल नहीं किया गया है। इसी आरोप-पत्र में मामले के एक अन्य आरोपित राजीव सक्सेना ने भी ईडी को एपी का मतलब अहमद पटेल बताया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दायर पूरक आरोप-पत्र में ईडी ने कहा है कि बजट शीट के मुताबिक 325 करोड़ रुपए की रिश्वत की रकम रक्षा अधिकारियों, नौकरशाहों, मीडियाकर्मियों और तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी के महत्वपूर्ण राजनेताओं में वितरित की गई थी। क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ने बजट शीट में इस्तेमाल कई और संक्षिप्त शब्दों की जानकारी दी है।  जिन्हें रिश्वत की रकम दी गई थी।


No comments