शामली में लिफ्ट दे कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के शामली जिले में लिफ्ट दे कर तीन युवकों ने 22 वर्षीय महिला को कथित तौर पर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपियों ने पीडि़ता को लिफ्ट दी। आरोपी उसे बाइक पर जिले में कोतवाली पुलिस थाने इलाके के खंदरवाली गांव में एकांत स्थान पर लेकर गए और बंदूक दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। पीडि़ता की मां द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, महिला दवाइयां खरीदने के लिए बैंक से रुपये निकलवाने के वास्ते अपने घर से निकली थी जब आरोपियों ने उसे लिफ्ट दी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

No comments