Breaking News

दिल्ली में मौसम सुहावना

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 70 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसमविद् ने बताया, ''अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।  बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.7 और 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments