Breaking News

जिला प्रशासन से बेघर नहीं करने की गुहार

श्रीगंगानगर। चक 13 जैड ग्राम पंचायत 18 जैड के लोगों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर 50 वर्षों से वहां रह रहे लोगों को बेघर नहीं करने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया गया है कि लगभग 100 परिवार गांव में 50 वर्षों से अपना मकान बनाकर परिवार सहित स्थाई तोर से निवास कर रहे हैं।
इन लोगों के राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड भी बने हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी इन्हें लाभान्वित किया गया है। बावजूद इसके इन सभी को जबरन घर से निकालकर बेघर करने की कोशिश की जा रही है। रामप्रताप, रमेश, जयपाल, महेन्द्र, महावीर, वजीर खां, गुल्ली शेर, मोहम्मद, बनवारी, बलदेव सिंह, सोनू, गुरचरण सिंह, नत्थूराम, संजू आदि ने जिला प्रशासन से बेघर करने की कार्रवाई रोके जाने की मांग की है।


No comments