Breaking News

विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

श्रीगंगानगर। ग्राम पंचायत 4 एमएल में एसएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा मतदान जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की रवानगी संस्था निदेशक विकास सिहाग, प्रिंसिपल प्लेटिना सेल्वरतना, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मिनू लिम्बा, उपसरपंच बाबूलाल डूडी, ग्राम स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती निर्मला चारण ने हरी झण्डी दिखाकर की। कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा गांव की गलियों-गलियों में जाकर उत्साहपूर्वक स्लोगन द्वारा मतदान के महत्व के बारे में बताया। इस रैली को सफल बनाने में संस्था के कम्यूनिटी विभागाध्यक्ष सुरेन्द्र निठारवाल व अन्य सभी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments