वेरिफिकेशन के लिए घर पहुंचा फेसबुक मांगा आधार कार्ड और दूसरे डिटेल्स
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक भारत में यूजर्स का वेरिफिकेशन करा रहा है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए मार्क जकरबर्ग के मालिकाना हक वाली सोशल मीडिया कंपनी अपने प्लैटफॉम्र्स पर ट्रोल्स को रोकने के लिए भारत में यूजर वेरिफिकेशन के अलग-अलग तरीके अपना रही है। फेसबुक ने भारत में हाल में यूजर वेरिफिकेशन का जो तरीका अपनाया, वह इससे पहले किसी दूसरे देश में देखने को नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि फेसबुक ने एक भारतीय यूजर के घर अपने एक रिप्रेजेंटेटिव को भेजकर यह वेरिफाइ करने की कोशिश की है कि उनके अकाउंट से किया गया पोस्ट उसी के द्वारा लिखा गया है या नहीं।
नई दिल्ली के एक यूजर द्वारा लिखे गए पोस्ट में कुछ पॉलिटिकल कॉन्टेंट मौजूद थे। यूजर ने बताया कि उन्हें यह देखकर काफी हैरानी हुई कि फेसबुक द्वारा भेजा गया एक व्यक्ति उनके दरवाजे पर आकर ना सिर्फ उनका आधार कार्ड मांग रहा है कि बल्कि उनकी आइडेंटिटी से जुड़े और डॉक्युमेंट्स को चेक करने की बात कह रहा है।
इनफर्मेशन टेक्नॉलजी ऐक्ट, 2000 के आधार पर लीगल एक्सपट्र्स का कहना है कि फेसबुक की यह हरकत सीधे तौर पर यूजर्स की प्रिवेसी का उल्लंघन है। इस प्रकार का वेरिफिकेशन कराना केवल सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है।

No comments