नवसंवत्सर का हर्षोल्लास से स्वागत, शुभकामनाओं का दौर
- चौराहों, प्रमुख स्थानों पर सजावट, तिलक लगा कर दी नए साल की बधाई
श्रीगंगानगर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर आज से रेवती नक्षत्र में हिंदू नववर्ष 2076 का शुभारंभ हो गया। आज लोगों ने नववर्ष की शुभकामना दीं। लोग सोशल मीडिया पर बधाइयां प्रेषित की गईं। विभिन्न संगठनों ने नववर्ष धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया। संस्कार भारती की और से नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सजाया गया। इन मुख्य चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगिरों के तिलक लगाकर नव वर्ष की बधाई दी गई।
भारतीय विकास परिषद ने सुखाडिय़ा सर्किल, चहल चौक जैन गल्र्स कॉलेज, मीरां चौक पर आदर्श विद्या मंदिर, अग्रसैन चौक पर श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक स्कूल, गांधी चौक पर दी जनरल मर्चेन्ट एसोसिएशन, बीरबल चौक पर भाजपा नगर मण्डल, अम्बेडकर चौक पर मोबाईल डीलर एसोसिएशन, भगतसिंहचौक पर हिंदूस्तान स्काऊट-गाइड, गंगासिंह चौक पर किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल, प्रो. केदार चौक पर लोहा व्यापार मण्डल, शिव सर्किल पर भाजपा नगर मण्डल के द्वारा सजावट की गई। समिति के निर्मल जैन ने बताया कि शाम 7.31 बजे भारतमाता चौक पर 'अंधेरे से जंग-दीपक के संगÓ कार्यक्रम का आयोजन होगा।

No comments