Breaking News

अभी और बढ़ेगा दिल्ली एनसीआर का पारा, सताएगी गर्मी

नोएडा। पश्चिमी विक्षोभ से 2-3 दिनों में हुई बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में कमी लाई थी, लेकिन एक बार फिर लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। लगातार करवट बदलता मौसम आने वाले दिनों में शहरवासियों की तकलीफ और भी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल के बाद शहर के तापमान में तेजी आने का सिलसिला शुरू होगा, जो बढ़ते-बढ़ते 40 के पार चला जाएगा। 23-24 अप्रैल के बाद शहर का न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को गर्मी की भीषण मार सहनी होगी। गर्मी बढऩे से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।


No comments