Breaking News

टैम्पो से टकरा कर ट्रेलर पलटा, दो जने घायल

जैतसर। सूरतगढ़-अनूपगढ़ सड़क मार्ग पर पांच की पुली मोड़ पर आज दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर स्टेण्ड पर खड़े टैम्पू से टकरा कर पलट गया। हादसे में ट्रेलर के चालक व परिचालक को चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा करीब साढ़े 11 बजे का है। तेज रफ्तार से आ रहा ट्रेलर पांच की पुली मोड़ पर अनियन्त्रित होकर टैम्पू से टकरा गया। सौभाग्य से ऑटो में कोई नहीं था। टैम्पू को रोंदेते हुए ट्रेलर चौराहे की दीवार को तोड़ता हुआ पलट गया। आसपास के लोगों ने ट्रेलर के चालक व परिचालक को संभाला और अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज होने से इंकार किया है।


No comments