सपना चौधरी होंगी बीजेपी की स्टार प्रचारक
- पार्टी से जुडऩे का ऐलान नहीं
नई दिल्ली। बीजेपी में शामिल होने की संभावनाओं को खारिज करते हुए खबर आ रही है कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बीजेपी की स्टार प्रचारक होंगी। सपना कुछ चुनिंदा लोकसभा सीटों पर बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। सूत्रों के मुताबिक अभी तक सपना के बीजेपी में शामिल होने का कोई ऐलान नहीं हुआ है लेकिन दिल्ली बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष मनोज तिवारी से रविवार को हुई मुलाकात में स्टार प्रचारक के रूप में काम करने को लेकर फैसला हुआ है। बता दें कि सपना चौधरी के घर पर करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात में मनोज तिवारी ने सपना से चुनाव प्रचार सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी जाट और पूर्वांचली जनसंख्या वाली दिल्ली की दक्षिण और उत्तर पूर्वी लोकसभा सीटों पर प्रचार करेंगी। पिछले हफ्ते ही मनोज तिवारी के साथ हुई मुलाकात के बाद सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। इसको लेकर मनोज तिवारी ने भी कहा कि वे लगातार सपना के संपर्क में हैं। इसको लेकर अच्छी खबर भी आ सकती है।
वहीं इससे पहले मथुरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे को लेकर भी सपना विवादों में रही हैं।

No comments