Breaking News

अब स्कूल बदलना नहीं होगा आसान, बताना होगा ठोस कारण

नई दिल्ली। कक्षा 9वीं या 11वीं की पढ़ाई करने के बाद अगर आप 10वीं या 12वीं क्लास में स्कूल बदलने की सोच रहे हैं तो सीबीएसई के ये नये नियम आपको मालूम होने चाहिए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास में स्कूल बदलने के नियम सख्त बना दिए हैं। स्कूल बदलने के लिए अभिभावकों को अब वैलिड कारण बताना होगा। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में स्कूल बदलने के 8 कारण विभाजित किए गए हैं। अभिभावकों को स्कूल बदलते वक्त इसमें से कोई एक कारण बताना होगा। अभिभावक जो भी कारण चुनेंगे उसके लिए उन्हें दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

No comments