शामली में प्रियंका गांधी का रोड शो रद्द, नहीं मिली परमिशन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रही हैं। लेकिन मंगलवार को शामली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की तरफ से रोड शो की परमिशन नहीं मिली है। प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को शामली से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के समर्थन में रोड शो करने वाली थीं।

No comments