Breaking News

चाचा की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

- जमीनी विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा
अनूपगढ़। निकटवर्ती गांव 12 पी ढाणी में जमीनी विवाद को लेकर चाचा की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि 27 अपे्रल को जितेन्द्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी 12 पी ढाणी ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता जरनैल सिंह, चाचा गुरनाम सिंह व ताया रूप सिंह के नाम से आठ बीघा आठ बिस्वा जमीन है। इस पर वह 28 वर्षो से काबिज़ हैं। उसके ताया स्व. रूप सिंह के बेटे मनजीत सिंह व जगजीत सिंह उर्फ काला उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। सुबह दस बजे उसके पिता जरनैल सिंह आवाज सुन कर बाहर निकले तो जगजीत सिंह, सुन्दरा बाई, मनजीत सिंह की पत्नी परविन्द्र कौर धारदार कापा व लाठियां लेकर खड़े थे। आरोपियों ने उसके पिता जरनैल सिंह पर हमला कर दिया। झगड़े का शोर शराबा सुन कर मेरी पत्नी जसविन्द्र कौर ने पिता को बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। वह अपने पिता व पत्नी को लेकर अस्पताल में पहुंचा, तो उसके पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जरनैल सिंह की हत्या करने के आरोप में उसके भतीजे जगजीत सिंह उर्फ काला सिंह पुत्र रूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी बार झगड़ा हो चुका था।


No comments