उडऩदस्ते ने की कार्यवाही, ऊंट पर चढ़े युवक को उतरवाया
श्रीगंगानगर। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से गठित किए गए उडऩदस्ते ने आज कार्यवाही करते हुए ऊंट पर चढ़े एक युवक को उतरवा दिया। क्योंकि भाजपा के प्रचार के लिए इसके पास अनुमति नहंीं थी। सुबह यह युवक भाटिया पेट्रोल पम्प से बीरबल चौक की तरफ जा रहा था कि उडऩदस्ते ने ऊंट को रूकवाया और भाजपा के रंग में पूते व्यक्ति को नीचे उतरवा लिया। इसने अपने शरीर पर वसुंधरा और निहालचंद का नाम भी लिखवा रखा था। साथ ही, साफा भी उसी रंग में था। काफी देर तक पुलिस कर्मी और उडऩ दस्ते के कार्मिकों ने इस व्यक्ति से बातचीत की और उसे टी-शर्ट पहनने के निर्देश दिए। और ऊंट के मालिक को वहां से जाने के लिए कह दिया।

No comments