दोपहर तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान
- दूसरे चरण में 95 सीटों पर वोटिंग जारी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान गुरुवार सुबह शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 39, मणिपुर और पश्चिम बंगाल में 50 प्रतिशत, कर्नाटक 36.31, मणिपुर 49.7 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ 47.02 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बिहार में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में कहीं 25 तो कहीं 30 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसके अलावा बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में असम और ओडिशा की पांच पांच सीटों पर भी मतदान हो रहा है।
इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं। वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं।
इन सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच से आठ बजे तक मतदान चलेगा जबकि छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक और ओडिशा की कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर की दो सीटों सहित उत्तर प्रदेश एवं बिहार सहित अन्य राज्यों की सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। सिर्फ तमिलनाडु की मदुरै सीट पर सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक मतदान चलेगा। दूसरे चरण में चुनाव वाली 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
नांदेड़ में 78 ईवीएम खराब
नांदेड़ में सुबह 7 बजे से चल रहे मतदान के दौरान 78 ईवीएम मशीनें खराब हो गईं। जिसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान ठप हो गया। हालांकि बूथ पर मौजूद मतदान अधिकारियों ने तत्काल मशीनों को ठीक करने की व्यवस्था की। इसके बाद भोकर, नायगांव, मुखेड़, नांदेड़ उत्तर आणि दक्षिण, देगलूर में मशीने बदलने का काम शुरू किया गया।
इसके साथ ही सोलापुर में भी तीन बूथों पर मशीन खराब होने से मतदान को बीच में ही रोकना पड़ा।

No comments