Breaking News

'अभिनंदनÓ को आतुर देश

- भारतीय पायलट की वापसी के इंतजार में अटारी के पास जमा हुए लोग
अटारी। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के स्वागत और अभिनंदन को पूरा देश आतुर है। अभिनंदन की एक झलक पाने के लिए अटारी सीमा पर सैकड़ों की तादाद में लोग शुक्रवार को जमा हो गए। पाकिस्तान के कब्जे से रिहा होने के बाद विंग कमांडर के दोपहर बाद मातृभूमि पर कदम रखने की संभावना है। विंग कमांडर वर्धमान, भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी के पुत्र हैं। दुश्मन के एक मिसाइल के हमले में वर्धमान का विमान गिर जाने के बाद पाकिस्तान ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि वर्धमान को शुक्रवार को 'शांति सद्भावÓ के तहत रिहा किया जाएगा। सीमा के पास रहने वाले लोगों के साथ वहां मौजूद लोगों में देशभक्ति का जज्बा दिख रहा है। लोग हाथों में तिरंगा थामे गाने गाकर और ड्रम बजाकर देशभक्ति का भाव दर्शा रहे हैं। भारत-पाक सीमा से महज एक किलोमीटर की दूरी पर लोग देशभक्ति के गीत गा रहे हैं। और ''भारत माता की जयÓÓ के नारे लगा रहे हैं।

No comments