Breaking News

राजौरी में सेना का कुली घायल

जम्मू (भाषा)। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से चलाई गई गोली लगने से सेना का एक कुली घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को सुबह सुबह नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। एक गोली सेना के कुली सुरजीत कुमार को जा लगी और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के अलावा, अन्य कहीं से भी बुधवार को दोपहर बाद से संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की खबर नहीं है।

No comments