Breaking News

आम्र्स एक्ट में एक बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। शहर की चित्रकूट थाना पुलिस ने गुरुवार रात को अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है ।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र जोगी भुसावर भरतपुर का रहने वाला है । देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि धावास पुलिया के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है । सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध को पकड़ा । पुलिस के तलाशी लेने पर उसके पास पचपेरा रिवॉल्वरनुमा और दो कारतूस मिले । पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र जोगी को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त कर लिए है।

No comments