प्रॉपर्टी डीलरों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स विभाग ने देर रात तक मारा छापा
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के चार नामचीन प्रापर्टी डीलरों के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने अचानक छापा मारा। छापा पडऩे से आसपास के प्रतिष्ठानों तथा प्रापर्टी डीलरों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। विभाग ने देर रात तक कार्रवाई जारी रखी। वहीं, विभाग की कार्रवाई को प्रापर्टी डीलर सर्वे बताते रहे। शुक्रवार को पांच गाडिय़ों में पुलिस फोर्स के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने तीर्थनगरी के चार नामचीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। विभाग की टीम ने केके लांबा केे त्रिवेणी घाट रोड स्थित द मयूर कलेक्शन, रामकुमार कश्यप के मुखर्जी मार्ग स्थित बाटा फुटवेयर शोरूम, विकास भल्ला के हरिद्वार रोड स्थित एयरटेल टेलीकॉम की दुकान तथा राजीव खुराना के लक्ष्मणझूला रोड स्थित प्रापर्टी की दुकान पर छापा मारा। बता दें कि आयकर विभाग की कार्रवाई जिन-जिन प्रतिष्ठानों में की गई है। वह सभी प्रापर्टी के व्यावसाय से जुड़े हुए हैं, तथा सभी तीर्थनगरी के अलावा अन्य नगरों में भी व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। आयकर विभाग की टीम ने इनमें से एक डीलर की कंपनी को फर्जी पाया। डीलर की ओर से बताए गए पत्ते पर विभाग की टीम पहुंची तो वहां कोई ऑफिस नहीं पाया गया। विभाग ने देर रात तक छापेमारी अभियान जारी रखा। विभाग ने सभी डीलरों के निवेश संबंधी कागजात जब्त कर लिए है। खबर लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। विभाग की टीम में आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त सुनीति श्रीवास्तव, अपर आयकर आयुक्त नीता अग्रवाल, सहायक आयकर आयुक्त मोहन लाल जोशी, आबिद अली, आयकर अधिकारी टीएस पंचापाल, इंदरजीत, एसआर चौहान, डीएस नेगी, अशोक कुमार, अतर सिंह चौहान, कुंतिष त्यागी, आयकर निरीक्षक विनय यादव, कामेश्वर, मनोज पांडेय, जितेश कुमार, नितिन, धर्मेंद्र कुमार, विपिन मौर्य आदि शामिल रहे।

No comments