जयपुर में दो लुटेरी दुल्हनों के खिलाफ केस दर्ज
जयपुर । राजधानी में दो लुटेरों दुल्हनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामले के मुताबिक शादी के चार दिन बाद ही अपने-अपने पतियों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर दोनों लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि इन लुटेरों दुल्हनों के लिए दलालों ने 11 लाख रुपये लिए थे और शादी पर 9 लाख रुपये खर्च हुए थे।पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रयास कर रही है। वहीं सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद है। पुलिस ने के मुताबिक पीडि़त चौथमल अपने भाई रामनारायण और राजेश की शादी कराने के लिए गजानंद ने संपर्क किया था। इस दौरान अलवर की युवतियों से सम्पर्क कराया और शादी के लिए तैयार किया। इस कार्य के एवज में गजानंद ने 11 लाख रुपये भी लिए थे।वहीं शादी पर चौथमल ने कुल 9 लाख रुपये भी खर्च किए थे।

No comments