हिस्ट्रीशीटर पर हमला करने जा रहे चार युवक गिरफ्तार
- जीप, हथियार व डण्डे बरामद, दो युवक फरार, तलाश जारी
श्रीगंगानगर (एसबीटी)। सदर पुलिस ने बीती रात एक हिस्ट्रीशीटर पर हमला करने जा रहे बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जा से जीप, हथियार व ठण्डे बरामद हुए हैं। मौके से फरार दो युवकों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी आईपीएस हितिका वासल ने बताया कि बीती रात पुलिस गश्त की नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान हनुमानगढ़ मार्ग पर बाईपास पर पुलिस को देख कर एक जीप वापिस मुड़ गई। संदेह होने पर पुलिस ने जीप का पीछा करके उसमें सवार चार युवकों को दबोच लिया। दो युवक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गये। आईपीएस के अनुसार जीप में सवार बदमाश जसदीप ङ्क्षसह पुत्र जसवीर सिंह जटसिख निवासी ढींगावाली जाटान, गुरजंट सिंह पुत्र लखवंत सिंह मजबी सिख निवासी 20 जीजी चूनावढ़, सुनील धाणक पुत्र महावीर धाणक निवासी वार्ड नम्बर 6 गुरूनगर पुरानी आबादी व लखविन्द्र उर्फ लक्खा सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 64 सेतिया फार्म को गिरफ्तार कर लिया। फरार हुए दोनों युवकों की भी पहचान हो गई है। उनकी तलाश करवाई जा रही है। जीप से एक पिस्टल, जिन्दा कारतूस, लाठियां, ठण्डे बरामद हुए। इस कार्रवाई में हवलदार हेतराम छिम्पा का अहम योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि चार युवक जीप में सवार थे, जबकि इनके दो साथी एक कार में सवार थे। कार सवार युवक मौके से भाग गये। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपियों के साथ लालगढ़ निवासी हिस्ट्रीशीटर विक्की सिहाग की करीब दो-तीन महीने पहले बोलचाल हुई थी। इसी झगड़े की रंजिश के चलते चारों आरोपी विक्की सिहाग पर हमला करने जा रहे थे। इससे पूर्व ही बदमाश युवक पकड़े गये। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जायेगा।

No comments