Breaking News

निरीक्षण करने सूरतगढ़ पहुंची राज्यस्तरीय टीम

श्रीगंगानगर। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राज्यस्तरीय अधिकारियों की टीम निरीक्षण के लिए बुधवार दोपहर को गंगानगर पहुुंचेगी।
सुबह टीम ने सूरतगढ़ पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया। दोपहर बाद यह टीम गंगानगर पहुंचक जिला राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण करेगी। टीम में विभाग के जिला प्रभारी डॉ. रोमिल सिंह और डॉ. ममता शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत लेबर रुम की जांच, उनमें मौजूद संसाधनों और समस्याओं आदि की जानकारी लेने के लिए राज्यस्तरीय टीम का गठन किया है। टीम द्वारा गंगानगर जिले के अस्पतालों में भी संबंधित व्यवस्थाएं जांची जाएंगी।


No comments