गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे नए प्रदेशाध्यक्ष!
- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में होने जा रहा बड़ा फेरबदल
जयपुर। प्रदेश भाजपा में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष हो सकते हैं। प्रदेशाध्यक्ष के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम का किसी भी वक्त ऐलान हो सकता है।
हालांकि, फिलहाल उनके नाम की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि शेखावत नए अध्यक्ष होंगे और अब उनके नाम का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। शेखावत जोधपुर से भाजपा सांसद हैं।
फिलहाल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी हैं। मदन लाल सैनी को विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन उनके नेतृत्व में पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। मदनलाल सैनी को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करते समय भी पार्टी को काफी लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष बनाने में मशक्कत करनी पड़ी थी।
उस समय भी गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम दौड़ में शामिल था लेकिन अंतिम समय मदनलाल सैनी ने बाजी मार ली थी।
उस समय पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व गजेन्द्र सिंह शेखावत को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहता था लेकिन वसुंधरा राजे नहीं चाहती थीं कि ऐसा हो, इसी वजह से अध्यक्ष पद उस समय ढाई महीने से खाली पड़ा था। चूंकि अब लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व अहम रोल अदा कर रहा है।
ऐसे में गजेंद्र सिंह शेखावत का भाजपा अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

No comments