Breaking News

जमात-ए-इस्लामी से जुड़ी सम्पत्तियां सील

श्रीनगर (भाषा)।  केंद्र सरकार की ओर से 'जमात-ए-इस्लामीÓ संगठन पर पांच साल का प्रतिबंध लगाने के बाद अधिकारियों ने कश्मीर में संगठन से जुड़ी कई सम्पत्तियों को सील कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 'जमात-ए-इस्लामीÓ के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के आवास सहित कई अन्य सम्पत्तियां शुक्रवार रात को शहर और घाटी के कई इलाकों में सील कर दी गईं।
उन्होंने बताया कि 'जमात-ए-इस्लामीÓ के नेताओं के बैंक खाते भी सील कर दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न जिलाधिकारियों ने भी जमात नेताओं की चल एवं अचल संपत्तियों की सूची मांगी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संगठन पर प्रतिबंध या धनशोधन मामलों में एनआईए की गई जांच से इसका कोई संबंध है या नहीं।
पाक से मिलती है मदद
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जमात के 350 से अधिक लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक जमात घाटी के अंदर कई सारे स्कूल, मदरसे और मस्जिद को संचालित करती है।  जमात के पास फिलहाल 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
इस संपत्ति में 400 स्कूल, 350 मस्जिद और एक हजार से अधिक मदरसे शामिल हैं। इन सबको चलाने के लिए पाकिस्तान, हुर्रियत कांफ्रेंस के अलावा स्थानीय लोग चंदे के जरिए इसकी मदद करते हैं।

No comments