Breaking News

एयरफोर्स स्टेशन में युवक के घुसने से हड़कंप मचा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नारायणा थाना इलाके में स्थित एयरफोर्स स्टेशन में गुरुवार रात 21 वर्षीय युवक के घुसने से हड़कंप मच गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक की पहचान बवाना निवासी रोहित के रूप में हुई है। पकड़े जाने के वक्त वह नशे की हालत में था।
 पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात स्टेशन की सुरक्षा में तैनात वायु सेन के जवानों ने एक संदिग्ध युवक को देखा। वह स्टेशन में घुसने का प्रयास कर रहा था। वायु सेन के जवानों ने उस युवक को वहीं दबोच लिया। सुबह 5 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से युवक से कई घंटों तक पूछताछ की।रोहित मूलत: बिहार का रहने वाला है। वह कुछ दिन से बवाना में रहने वाले अपने बड़े भाई के साथ रह रहा है। जांच में पता चला कि युवक नशे में था और वह गलती से स्टेशन में घुसने का प्रयास करने लगा।


No comments