Breaking News

फिर आया पाकिस्तानी ड्रोन

- सेना ने की फायरिंग
श्रीगंगानगर। हिन्दुमलकोट चौकी से सटे भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर आज सुबह फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। बॉर्डर पर तैनात चौकस जवानों ने फायरिंग की। फायरिंग में ड्रोन मार गिराया, या फिर वापिस लौट गया। इसकी दोपहर तक पुष्टि नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार बॉर्डर पर आज सुबह छ: बजे पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस गया। इस पर सेना ने सुबह 6:15 से 6:20 बजे तक फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन गायब हो गया। पांच मिनट तक सेना ने फायङ्क्षरग की। बॉर्डर पर आज दोपहर तक ड्रोन का मलबा बरामद नहीं हो सका था। फायङ्क्षरग की आवाज से आसपास गांवों के लोग बाहर सड़कों पर एकत्रित हो गये।
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद श्रीगंगानगर जिले से सटी भारत-पाक सीमा क्षेत्र में गत 15 दिनों में सीमा पार से पाक की ओर से आठ-नौ बार ड्रोन भेजे जा चुके हैं। हर बार उसे सेना की ओर से मार गिराया जाता है। इसके बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की हरकतों के चलते बॉर्डर पर सेना सतर्क है, वहीं बॉर्डर इलाके के ग्रामीण भी सेना के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

No comments