सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर पेरू के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार
सैन फ्रांसिस्को (एपी)। पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलेजांद्रो तोलेदो को कैलीफोर्निया में सार्वजनिक रूप से शराब पीने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने उन्हें एक रात जेल में रखने के बाद सोमवार की सुबह रिहा कर दिया। तोलेदो अपने देश में लातिन अमेरिका के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में वांछित हैं। सैन मैटियो काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता रोजमेरी ब्लैंक्सवेड ने सोमवार को कहा कि 72 वर्षीय तोलेदो को रविवार की रात मेनलो पार्क शहर के सैन फ्रांसिस्को बे क्षेत्र के पास एक रेस्तरां से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तोलेदो को सोमवार की सुबह कोई आरोप तय किए बिना रिहा कर दिया गया।

No comments