मुख्यमंत्री गहलोत कल श्रीगंगानगर आएंगे
- हिन्दुमलकोट बॉर्डर का करेंगे दौरा
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 7 मार्च गुरूवार को एक दिवसीय दौरे पर श्रीगंगानगर आएंगे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 7 मार्च को दोपहर 2 बजे खाजुवाला (बीकानेर) से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 3 बजे गंगानगर पहुचेंगे। श्रीगंगानगर में हिन्दुमलकोट चैक पोस्ट का दौरा करेंगे तथा 4 बजे रवाना होकर 4.30 बजे सूरतगढ पहुंचेंगे। बीएसएफ ग्राउंड में हेलीकॉप्टर उतरेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर परिषद, जिला परिषद व अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को कहा है कि वे मुख्यमंत्री सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को शीघ्रता से निपटाएं और इसकी एक पूरी रिपोर्ट तैयार करें। सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि दोपहर को ढाई बजे खाटां गांव के पास हमीरा पैलेस में किसानों से मुख्यमंत्री जनसम्वाद करेंगे। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। विधायक ने इस कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है।

No comments