सीएम दौरे से पहले राज्य सरकार आई हरकत में
- कुन्नर ने व्यापारियों को दिया सीएम से मुलाकात का आश्वासन
- बीकानेर और सूरतगढ़ मेें भी सांसदों से मिले व्यापारी
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 7 मार्च को श्रीगंगानगर दौरे के मद्देनजर नौ दिनों से हड़ताल कर रहे व्यापारियों की मांगों पर राज्य सरकार हरकत में आई है। सीएमओ से जिला स्तरीय अधिकारियों से संबंधित जानकारी मांगी गई है। साथ ही संगठन स्तर पर भी पदाधिकारियों ने व्यापारिक नेताओं से सम्पर्क साधा है। इस बीच, श्रीकरणपुर विधायक ने व्यापारियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने के प्रति आश्वस्त किया है।
बुधवार को केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, श्रीबिजयनगर और जैतसर के व्यापारियों ने श्रीकरणपुर में विधायक गुरमीतसिंह कुन्नर से मुलाकात की। इस दौरान कुन्नर ने परमात्मा सिंह, दीनानाथ बलाना, घासीराम यादव सहित अन्य को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। कल मुख्यमंत्री से उनकी गंगानगर में मुलाकात करवाई जाएगी। अपनी मांगें व्यापारी मुख्यमंत्री को बताएं। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज ही सूरतगढ़ में केन्द्रीय राज्यमंत्री, सांसद अर्जुन मेघवाल और बीकानेर में बहादरचंद नारंग के नेतृत्व में सांसद निहालचंद से मुलाकात की। इस बीच, मुख्यमंत्री के गुरुवार को श्रीगंगानगर में आगमन के चलते सीएमओ से जिला स्तरीय अधिकारियों से फीडबैक लिया है। संगठन के जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने भी आंदोलन में शामिल व्यापारिक नेताओं से सम्पर्क साधा है। मुख्यमंत्री के कल गंगानगर आगमन पर व्यापारियों से उनकी हिन्दुमलकोट में मुलाकात कराने के प्रयास जारी हैं।

No comments