Breaking News

आंगनबाड़ी व आशासहयोगिनों ने कलेक्ट्रेट पर लगाया धरना

- राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
श्रीगंगानगर। मानदेय में बढोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी व आशासहयोगिनों ने आज कलेक्ट्रेट पर धरना लगाया। जिले भर से पहुंची कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर का. श्रीमती दुर्गा स्वामी, उषा वर्मा, सीता स्वामी आदि ने महिलाओं को सम्बोधित किया। यहां काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही जाम लगा दिया। पुलिस को यह मार्ग वनवे करना पड़ा।
इस कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 5-6 दिन से ये कार्यकर्ता आंदोलन पर हैं, लेकिन राज्य सरकार इनकी मांगों की ओर गौर नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगें नहीं मानी तो वे इस आंदोलन को और तेज करेंगी।


No comments