श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, अनेक अधिकारी बदले
- राज्य में 218 आरएएस अधिकारियों के तबादले
- श्रीगंगानगर के एसीईओ, नगर परिषद आयुक्त, एडीएम, एसडीएम, यूआईटी सचिव समेत विभिन्न अधिकारियों के स्थानांतरण
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार ने आज तड़के एक आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 218 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस आदेश से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले भी प्रभावित हुए हैं। इस आदेश से दोनों जिलों के प्रशासनिक ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन हो गया है।
आदेश के अनुसार श्रीगंगानगर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार असीजा को हनुमानगढ़ में अतिरिक्त जिला कलक्टर लगाया गया है। हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभातीलाल जाट को डूंगरपुर में एसीईओ जिला परिषद के पद पर भेजा गया है।
श्रीगंगानगर के अतिरिक्त जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित का तबादला रजिस्ट्रार आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के पद पर कर दिया गया है। ओमप्रकाश द्वितीय को श्रीगंगानगर में अतिरिक्त जिला कलक्टर पर लगाया गया है।
नोहर की एडीएम सुश्री हरितिमा का तबादला श्रीगंगानगर में जिला परिषद में एसीईओ के पद पर कर दिया गया है। श्रीगंगानगर के एडीएम सतर्कता बलवंत सिंह का तबादला उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण के पद पर हुआ है।
भादरा के एसडीएम अशोक कुमार चौधरी का तबादला परबतसर नागौर में बतौर एसडीएम हो गया है। बाप के एसडीएम सुखाराम पिंडेल को भादरा एसडीएम लगाया गया है। श्रीगंगानगर यूआईटी के सचिव कैलाशचन्द्र का तबादला बीकानेर में एसडीएम उत्तर के पद पर हो गया है।
हनुमानगढ़ के एसडीएम कपिल यादव को लक्ष्मणगढ़ अलवर में एसडीएम, श्रीगंगानगर की एसडीएम संजू पारीक को घड़साना एसडीएम, श्रीगंगानगर में लोक सेवा, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के सहायक निदेशक मुकेश बारेठ को श्रीगंगानगर में एसडीएम, श्रीगंगानगर नगर परिषद के आयुक्त राजेश नायक को कोलायत में एसडीएम, अरविंद जाखड़ को टोंक से हनुमानगढ़ मेंं जिला रसद अधिकारी तथा पद स्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे रामावतार कुमावत को सूरतगढ़ मेंं एसडीएम लगाया गया है।
ऋषभ जैन का तबादला निरस्त
राज्य सरकार ने हनुमानगढ़ में लोक सेवा, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के सहायक निदेशक ऋषभ जैन का तबादला निरस्त कर दिया है। कुछ दिन पहले सरकार ने एक आदेश जारी कर ऋषभ जैन का तबादला पूगल में एसडीएम पद पर किया था, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।
श्रीगंगानगर जिला परिषद में
आईएएस सौरभ स्वामी सीईओ
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ स्वामी को श्रीगंगानगर जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी पद पर नियुक्त किया है। वे अभी तक पद स्थापन की प्रतीक्षा मेंं चल रहे थे। सरकार ने बीती रात आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें सौरभ स्वामी का भी नाम है।

No comments