सेना की भर्ती रैली में युवक के पास से मिला ग्रेनेड
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हो रही टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती रैली में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक के पास से ग्रेनेड मिला. ग्रेनेड मिलने के साथ ही वहां पर हलचल तेज हो गई. यहां रैली वाले क्षेत्र से एक युवक के पास से ही ग्रेनेड मिला था, जिसके बाद से ही वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही कश्मीर घाटी में अलर्ट जारी है. घाटी इलाके में लगातार सैन्य भर्तियां चल रही हैं, जिनमें कश्मीरी युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है. पहले पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद जम्मू में हुए ग्रेनेड ब्लास्ट की वजह से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं. पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे, तो वहीं जम्मू में हुए ग्रेनेड ब्लास्ट में 2 लोग शहीद हुए थे. आपको बता दें कि एक तरफ कश्मीर में आतंकी माहौल खराब करने में जुटे हैं तो वहीं कश्मीर का नौजवान आतंक को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में 150 से अधिक युवा सेना में भर्ती हुए. पुलवामा आतंकी हमले को अभी एक महीना भी नहीं हुआ था और जम्मू कश्मीर के 150 से ज्यादा युवा देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती हो गए।

No comments