Breaking News

राष्ट्रपति ने 56 लोगों को दिया पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए 112 मुख्य लोगों में से 56 को पदम् अलंकरण प्रदान किए। बचे हुए 56 लोगों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति 16 मार्च को प्रदान करेंगे।
राष्ट्रपति ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर, डांसर प्रभुदेवा से लेकर रेस्लर बजरंग पूनिया तक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किय।
राष्ट्रपति ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार मोहनलाल, सरदार सुखदेव सिंह ढींगरा और हुकुमदेव नारायण यादव को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
कला और नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निर्देशक और अभिनेता प्रभुदेवा, पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली, गायक और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान दिया।


No comments