लोकसभा चुनाव के बीच व्हॉट्सऐप ने कहा- वायरल कंटेट पर लगेगी रोक
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. पहले चरण के लिए मतदान 11 अप्रैल को है. 23 मई को मतगणना होगी. ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए फेक न्यूज फैलाने पर लगाम कसने की कवायद जारी है. फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप से कहा गया है कि वे फेक न्यूज को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं. ऐसे में खबर है कि मोबाइल एप के जरिये मैसेजिंग सेवा देने वाली कंपनी व्हाट्सएप वायरल होने वाली सामग्रियों पर लगाम लगाने के लिये अभी और कदम उठाएगी. कंपनी के भारत में नये प्रमुख अभिजीत बोस ने बुधवार को यह बयान जारी किया. कंपनी ने पहली बार भारतीय कारोबार के लिये किसी वरिष्ठ कार्यकारी की नियुक्ति की है.

No comments