बॉर्डर पर फिर फायङ्क्षरग
- ड्रोन होने की आशंका पर जवानों ने की फायङ्क्षरग
श्रीगंगानगर। भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। आज सुबह फिर भारतीय सीमा में ड्रोन आने की आशंका पर सतर्क जवानों ने आसमान में फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन कर ग्रामीण सहम गये। इससे पूर्व भी कई बार भारतीय सीमा में आये ड्रोन पर हमारे जवान फायरिंग कर चुके हैं।
जानकारी के अनुसार हिन्दुमलकोट बॉर्डर से सटी सीमा पर सुबह 6 बजे आसमान में भारतीय सीमा में ड्रोन दिखाई दिया। इस पर चौकस जवानों ने सुबह 6 बजे से 6:15 बजे तक फायरिंग की। फायरिंग में ढ़ेर हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन आसमान में ड्रोन अदृश्य हो गया। अभी तक सरहद पर ड्रोन का मलबा बरामद नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार गांव कोनी, खाटलबाना के ग्रामीणों ने सुबह फायरिंग की आवाजें सुनी। फायङ्क्षरग की आवाजें सुन कर ग्रामीण घरों से बाहर आ गये। सेना ने ग्रामीणों को फायरिंग के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने व किसी भी मलबे को नहीं छूने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार बॉर्डर पर आज सुबह फायरिंग की आवाज सुनी गई थी, लेकिन सेना ने पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बॉर्डर पर हालात सामान्य है। ड्रोन आने की आशंकाओं के बीच कई बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। सेना पर जवान बेहद सतर्क हैं।

No comments