Breaking News

लेखा सेवा के 83 अधिकारियों के तबादले

- श्रीगंगानगर जिले में कई अधिकारी प्रभावित
श्रीगंगानगर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान लेखा सेवा के 83 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें श्रीगंगानगर जिले के कई अधिकारी प्रभावित हुए हैं। सहायक लेखाधिकारी कार्यालय उप वन संरक्षक सूरतगढ़ कृष्ण लाल शर्मा को लेखाधिकारी कार्यालय एसईसीएडी एडीपी श्रीगंगानगर, मनोज कुमार सहायक लेखाधिकारी वाणिज्य कर विभाग को जिला लेखा प्रबंधक एनआरएचएम श्रीगंगानगर में लगाया गया है। इसी तरह धनपत राय अग्रवाल सहायक लेखाधिकारी कार्यालय एसपी, श्रीगंगानगर को लेखाधिकारी श्रीगंगानगर शुगर मिल, ओमप्रकाश अग्रवाल सहायक लेखाधिकारी कार्यालय वाणिज्य कर विभाग श्रीगंगानगर को लेखाधिकारी जिला परिषद श्रीगंगागनर लगाया है।
इसके अलावा अनिल कुमार भटनागर सहायक लेखाधिकारी कलेक्ट्रेट राजस्व बीकानेर को लेखाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट लगाया है। सुशील कुमार शर्मा सहायक लेखाधिकारी उप कोष कार्यालय रावतसर को लेखाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट हनुमानगढ़ में पद स्थापित किया है। इसी तरह कमल कुमार वर्मा, इन्द्रप्रकाश, सुरेश चन्द्र, गोपाल यादव, हरिराम अग्रवाल, ईश्वर पारवानी को अजमेर लगाया है। अशोक कुमार जैन, महेशचन्द्र जैन, प्रदीप कुमार शर्मा, बनवारीलाल शर्मा को अलवर, लुम्माराम चौधरी को बाड़मेर, राजेन्द्र प्रसाद, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, गंगाधर पारासर, विनोद कुमार गोयल को भरतपुर, वीरेन्द्र सिंह मेहता, सत्यनारायण भाम्बी को भीलवाड़ा, घनश्याम तिवाड़ी को लेखाधिकारी कार्यालय आयुक्त उप निवेशन बीकानेर लगाया है।


No comments